Saturday 31 December 2016

प्रकाश से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर हिंदी में जाने

visit me india
प्रकाश क्या है ?
प्रकाश वह भौतिक कारक अथवा साधन है जिसके द्वारा हम वस्तुओ को देख सकते है.

प्रदीप्त और अदीप्त वस्तुए क्या है ?
वे वस्तुए जो स्वतः प्रकाश उत्सर्जित करती है प्रदीप्त वस्तुए कहते है जैसे सूर्य,लालटेन आदि वे वस्तुए जो प्रकाश उत्पन्न नहीं करती है अदीप्त वस्तुए कहलाती है.

प्रकाशिक माध्यम किसे कहते है ?
प्रकाश जिन वस्तुओ से होकर गुजरता है उसे उस वास्तु का प्रकाशिक माध्यम कहते है.
प्रकाशिक माध्यम सामान्यतः ३ प्रकार का होता है-

१.पारदर्शक- वे वस्तुए जिनसे प्रकाश का अधिकांश भाग होकर निकल जाता है पारदर्शक वस्तुए कहते है जैसे- वायु , पानी , कांच आदि.

२.पारभासक- वे वस्तुए जिनसे होकर प्रकाश का केवल कुछ ही भाग निकल पाता है पारभासक वस्तुए कहते है जैसे- कागज, तेल इत्यादि.

३.अपारदर्शक- वे वस्तुए जिनसे प्रकाश होकर नहीं निकल सकता है अपारदर्शक वस्तुए कहते है जैसे- लकड़ी ,पत्थर इत्यादि

प्रतिबिम्ब क्या है ?
प्रकाश किरणे दर्पण से परावर्तन के पश्चात जिस बिंदु पर अभिसरित अथवा अपसरित होती है उसे उस वस्तु का प्रतिबिम्ब कहते है

प्रतिबिम्ब कितने प्रकार का होता है ?
सामान्यतः प्रतिबिम्ब दो प्रकार का होता है
१. वास्तविक प्रतिबिम्ब         २. आभासी प्रतिबिम्ब

वास्तविक प्रतिबिम्ब क्या होता है?
परावर्तन के पश्चात प्रकाश किरणे वास्तव में किसी बिंदु पर अभिसरित होती है, तो इसे वास्तविक 
प्रतिबिम्ब कहते है.

आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते है ?

परावर्तन के पश्चात प्रकाश की अपसारी किरणे , जिस बिंदु से अपसरित होती है उसे वास्तु का आभासी प्रतिबिम्ब कहते है.

0 comments:

Popular Posts

Total Pageviews